Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

राहुल का कटाक्ष- न बोलूंगा, न बोलने दूंगा

राहुल का कटाक्ष- न बोलूंगा, न बोलने दूंगा
नई दिल्ली , शनिवार, 21 अक्टूबर 2017 (14:10 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रसिद्ध नारे 'न खाऊंगा, न  खाने दूंगा' की तर्ज पर तंज कसते हुए भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह से संबंधित खबरों के बारे में  आज कहा कि 'न बोलूंगा और न बोलने दूंगा।'
 
गांधी ने सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर लिखा, 'मित्रों, शाहजादे के बारे में मैं न बोलूंगा, न बोलने दूंगा।' कांग्रेस नेता  ने इसके साथ एक रिपोर्ट भी पोस्ट की है जिसमें एक प्रकाशन संस्थान को जय शाह के बारे में लिखने से मना किया  गया है।
 
रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद की एक अदालत ने एक दैनिक को जय शाह के कारोबार के संबंध में खबर लिखने से  मना किया है जिससे उनके गरिमा के साथ जीने के अधिकार की रक्षा की जा सके। प्रकाशन संस्थान ने हाल ही में  खबर दी थी कि जय शाह के कारोबार में 16000 गुना वृद्धि हुई है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

नोबेल पुरस्कार विजेता पाब्लो नेरूदा की मौत का रहस्य गहराया