Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विवादों में उत्तराखंड के नए CM: शपथ ग्रहण से पहले ही विवाद, ‘अखंड भारत’ को लेकर किया था ट्वीट

Webdunia
रविवार, 4 जुलाई 2021 (15:46 IST)
नई दिल्ली, उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही विवादों में घिर गए हैं. दरअसल, यह मामला उनके छह साल पुराने एक ट्वीट से जुड़ा है। धामी ने 2015 में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने 'अखंड भारत' का नक्शा शेयर किया था। इसी लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है। कथित रूप से नक्शे में दिखाए गए ‘अखंड भारत’ में लद्दाख के कुछ हिस्से और पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके छूट गए हैं।


धामी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले ट्विटर यूजर्स ने 2015 में ट्वीट किए गए इस मैप को खोज निकाला और उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर सवाल उठा रहे हैं। धामी आज शाम 5 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

पूर्व मुख्यंमत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का फैसला शनिवार को किया गया। धामी को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का करीबी माना जाता है। 

हाल ही में ट्विटर पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग दर्शाया गया। भारत के विरूपित नक्शे को लेकर ट्विटर को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। साथ ही उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी थी। बाद में ट्विटर ने इस नक्शे को अपनी वेबसाइट से हटा दिया था।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

बांद्रा में रेलवे स्टेशन पर भगदड़ को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 55 हजार डॉलर की मांगी फिरौती

रविवार को फिर मिली 50 उड़ानों में बम की धमकी, 14 दिनों में 350 से ज्‍यादा धमकियां

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने फिर फैलाए हाथ, चीन से मांगा 1.4 अरब डॉलर का कर्ज

सचिन सावंत का कांग्रेस को झटका, क्यों नहीं लड़ना चाहते अंधेरी पश्चिम से चुनाव?

આગળનો લેખ
Show comments