Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Weather Updates: दिल्ली में बारिश की संभावना, असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर

Webdunia
गुरुवार, 22 जून 2023 (08:41 IST)
Weather Updates: दिल्ली में गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश (light rain) होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में 27 जून तक लू जैसी स्थिति उत्पन्न न होने का पूर्वानुमान लगाया है। चक्रवात 'बिपरजॉय' (Biparjoy) के प्रभाव के कारण पिछले कुछ दिनों से शहर में रुक-रुककर बारिश हो रही है।

दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
 
असम में बाढ़ की स्थिति बदतर हुई, 1.2 लाख लोग प्रभावित : असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को और बदतर हो गई तथा सैलाब से 10 जिलों के तकरीबन 1.2 लाख लोग प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक बक्सा, बरपेटा, दरांग, धेमाजी, धुब्री, कोकराझार, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगिरि जिलों में बाढ़ की वजह से 1,19,800 लोग प्रभावित हैं।
 
इसमें कहा गया है कि नलबाड़ी सैलाब के बुरी तरह से चपेट में हैं, जहां करीब 45,000 लोग प्रभावित हैं। उसके मुताबिक इसके बाद बक्सा में 26,500 और लखीमपुर में 25,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। मंगलवार तक 9 जिलों में बाढ़ से 34,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।
 
प्रशासन 5 जिलों में 14 राहत शिविर संचालित कर रहा है, जहां 2091 लोगों ने शरण ली हुई है और यह 5 जिलों में 17 राहत वितरण केंद्र भी चला रहा है। सेना, अर्द्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल एवं आपात सेवा, नागरिक प्रशासन, एनजीओ और स्थानीय लोगों ने अलग-अलग स्थानों से 1,280 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में 780 गांव जलमग्न हैं और 10,591.81 हैक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई है। मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, उत्तरप्रदेश, हरियाणा उत्तर-पूर्व राजस्थान, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, रायलसीमा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
दिल्ली-एनसीआर, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, लक्षद्वीप और तटीय आंध्रप्रदेश में हल्की बारिश हुई। विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों और ओडिशा में लू और प्रचंड लू चली। पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड में एक या दो स्थानों पर गर्म हवाएं चलीं।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान असम और सिक्किम में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। शेष पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश के उत्तरी भागों, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
 
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, दिल्ली और उत्तर-पूर्व राजस्थान में हल्की बारिश संभव है।(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Gujarat : वाव सीट पर BJP और कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, उपचुनाव में इन चेहरों के बीच होगा मुकाबला

आप का दावा, माला पहनाने आए BJP कार्यकर्ताओं ने किया केजरीवाल पर हमला

कुछ नहीं बचता है! दिल्ली में सैलून में राहुल गांधी ने दाढ़ी बनवाई, घर-परिवार की बात की

RPSC ने रद्द की प्रतियोगी परीक्षा 2022, जानिए क्‍यों उठाया य‍ह कदम

कनाडा ने भारत के प्रत्यर्पण संबंधी 26 में से सिर्फ 5 अनुरोधों को माना

આગળનો લેખ
Show comments