Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

प्रियंका गांधी वाड्रा ने खाली किया सरकारी बंगला, अब यहां होगा नया ठिकाना

प्रियंका गांधी वाड्रा ने खाली किया सरकारी बंगला, अब यहां होगा नया ठिकाना
, गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (16:02 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नई दिल्ली के लोधी एस्टेट इलाके में स्थित अपना सरकारी बंगला गुरुवार को खाली कर दिया। प्रियंका से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वे अभी कुछ दिन गुरुग्राम में रहेंगी और फिर मध्य दिल्ली इलाके के एक आवास में रहने चली आएंगी। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका ने मध्य दिल्ली में अपने रहने के लिए जो आवास तय किया है, उसकी रंगाई-पुताई और मरम्मत का काम चल रहा है।
गौरतलब है कि केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रियंका से नई दिल्ली स्थित सरकारी बंगला 1 अगस्त तक खाली करने को कहा है। उसकी ओर से जारी आदेश में कहा गया कि एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद उन्हें मौजूदा आवास 35, लोधी एस्टेट खाली करना पड़ेगा, क्योंकि जेड प्लस की श्रेणी वाली सुरक्षा में आवास सुविधा नहीं मिलती।
 
सरकार ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी तथा उन्हें जेड-प्लस श्रेणी सुरक्षा दी थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

देश के ये 10 खजाने खुल जाए तो हर ‘भारतीय’ हो जाएगा ‘करोड़पति’