Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

प्रियंका ने मॉकड्रिल को लेकर मरीजों की मौत पर यूपी सरकार पर साधा निशाना

Webdunia
बुधवार, 9 जून 2021 (12:45 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने आगरा के एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की मॉकड्रिल के दौरान कथित तौर पर कई मरीजों की मौत होने की घटना को लेकर बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या सरकार इस मामले का सच सामने लाकर दोषियों को सजा देगी?

ALSO READ: भारत ने कोविड 19 का मुकाबला अच्छे से किया लेकिन दूसरी लहर में चोट खाई : विश्वबैंक अध्यक्ष
 
उन्होंने ट्वीट किया कि उप्र सरकार ने ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच लगातार यही कहा कि ऑक्सीजन की कमी नहीं है। लेकिन प्रदेशभर में लोगों की तड़प-तड़पकर जान चली गई। आगरा में भी प्रशासन कह रहा है कि ऑक्सीजन की कमी नहीं थी। क्या उप्र सरकार आगरा मॉकड्रिल का सच सामने लाकर दोषियों को सजा देगी?
 
गौरतलब है कि आगरा में कोविड-19 मरीजों की ऑक्सीजन आपूर्ति कथित रूप से रोककर मॉकड्रिल करने संबंधी वीडियो क्लिप वायरल होने के मामले में जिलाधिकारी ने मंगलवार को एक निजी अस्पताल को सील करने तथा अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। खबरों में कहा गया था कि इस घटना में 22 लोगों की मौत हो गई थी। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने हालांकि ऑक्सीजन की कमी से 22 लोगों की मौत की खबर को गलत बताया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments