Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग पर लद्दाख की जनता की आवाज सुने केंद्र : प्रियंका गांधी

Webdunia
बुधवार, 13 मार्च 2024 (17:22 IST)
Priyanka Gandhi's statement on the demand for full statehood for Ladakh : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग का समर्थन करते हुए बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर इस केंद्रशासित प्रदेश की जनता की आवाज सुननी चाहिए। उन्होंने लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन का वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया।
ALSO READ: रायबरेली से नहीं, इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, क्यों चली अटकलें
एक तरफ बढ़ता चीनी कब्जा, दूसरी तरफ सरकार की चुप्पी : प्रियंका गांधी ने दावा किया, भाजपा ने लद्दाख की जनता से पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया। एक तरफ बढ़ता चीनी कब्जा और दूसरी तरफ भाजपा सरकार की चुप्पी, वादाखिलाफी और धोखा। लद्दाख की जनता का विश्वास टूट रहा है।
 
माइनस 15 डिग्री तापमान में 8 दिन से कर रहे अनशन : उन्होंने कहा, बार-बार प्रदर्शनों के बीच लद्दाख के शिक्षाविद एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जी दर्जनों लोगों के साथ माइनस 15 डिग्री तापमान में आठ दिन से अनशन कर रहे हैं। आज लद्दाख की जनता पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के तहत सुरक्षा की मांग कर रही है जिसे पूरा करना सरकार का कर्तव्य है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़कर लद्दाख की जनता की आवाज सुननी चाहिए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

पीएम मोदी ने की डिजिटल अरेस्ट की चर्चा, बताया कैसे करें सुरक्षा?

live : बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, संजय राउत ने रेलमंत्री पर उठाए सवाल

दिवाली से पहले बांद्रा रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, भगदड़ में 9 घायल

दिवाली से पहले 400 पार पहुंचा AQI, दिल्ली में प्रदूषण की स्‍थिति गंभीर

આગળનો લેખ
Show comments