Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फर्रुखाबाद की घटना पर प्रियंका गांधी बोलीं, क्या अब दलित, पिछड़े, ​गरीब न्याय की आशा छोड़ दें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 28 अगस्त 2024 (23:19 IST)
Priyanka Gandhi's statement on Farrukhabad incident : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में 2 लड़कियों के शव बरामद किए जाने की घटना को लेकर बुधवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या अब दलित, पिछड़े, ​वंचित, गरीब, महिलाएं, या जो भी कमजोर हैं, वे न्याय की आशा छोड़ दें।
 
प्रियंका गांधी ने लड़कियों के पिता का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करते हुए पोस्ट किया, इतनी भयावह घटना के बाद एक पिता को ये सवाल क्यों उठाने पड़ रहे हैं? क्या एक पीड़ित पिता का ये भी हक नहीं कि उसे अपनी बेटी के साथ हुए सुलूक का सच पता चल सके? आखिर प्रशासन बच्चियों के शवों को जलाने की जल्दबाजी क्यों दिखा रहा है?
 
उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद में दो दलित लड़कियों के साथ घटी घटना पर प्रशासन का रवैया कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। कांग्रेस महासचिव ने कहा, हाथरस हो, उन्नाव हो या फर्रुखाबाद- सब जगह वही क्रूर कहानी दोहराई जाती है। तो क्या अब दलित, पिछड़े, ​वंचित, गरीब, महिलाएं, या जो भी कमजोर हैं, वे न्याय की आशा छोड़ दें?
ALSO READ: दुकानदारों के नाम लिखने का आदेश लोकतंत्र पर हमला : प्रियंका गांधी
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में जन्माष्टमी के पर्व पर मंदिर के लिए घर से निकलीं 15 और 18 वर्ष की दो सहेलियों के शव मंगलवार को एक बाग में आम के पेड़ से लटके पाए गए थे। घटना के एक दिन बाद चिकित्सकों के एक पैनल ने बुधवार को कहा कि पोस्टमार्टम के बाद यह निष्कर्ष निकला है कि दोनों लड़कियों की मृत्यु दम घुटने से हुई है और इससे दोनों के आत्महत्या करने का संकेत मिलता है।
ALSO READ: देश में ऐतिहासिक बेरोजगारी, प्रियंका गांधी ने साधा मोदी पर निशाना
इस बीच, एक मृतक लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आए तथ्य झूठे हैं और यह रिपोर्ट फर्जी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

live : मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, ट्रेन में सवार होने के लिए उमड़ी थी भीड़

दिवाली से पहले 400 पार पहुंचा AQI, दिल्ली में प्रदूषण की स्‍थिति गंभीर

जंग शुरू होने के बाद तेजी से घटी यूक्रेन की आबादी

LAC पर गश्त समझौता, चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

આગળનો લેખ
Show comments