Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नोटबंदी के 3 साल, प्रियंका का बड़ा बयान- यह एक आपदा थी, जिसने अर्थव्यवस्था नष्ट कर दी

नोटबंदी के 3 साल, प्रियंका का बड़ा बयान- यह एक आपदा थी, जिसने अर्थव्यवस्था नष्ट कर दी
, शुक्रवार, 8 नवंबर 2019 (09:16 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी नोटबंदी के 3 साल पूरे होने पर शुक्रवार को मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी एक आपदा थी, जिसने हमारी अर्थव्यवस्था नष्ट कर दी। 
प्रियंका ने आज सुबह ट्वीट कर कहा कि नोटबंदी को तीन साल हो गए। सरकार और इसके नीमहक़ीमों द्वारा किए गए ‘नोटबंदी सारी बीमारियों का शर्तिया इलाज’ के सारे दावे एक-एक करके धराशायी हो गए। --
 
उन्होंने आगे कहा कि नोटबंदी एक आपदा थी जिसने हमारी अर्थव्यवस्था नष्ट कर दी। इस ‘तुग़लकी’ कदम की जिम्मेदारी अब कौन लेगा?
 
webdunia


उल्लेखनीय है कि नोटबंदी को आज तीन साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन करते हुए इसकी घोषणा की थी। उस दिन सरकार ने हजार और 500 के नोट अचानक बंद कर दिए थे। इससे देश में अफरातफरी मच गई थी और बैंकों के बाहर लंबी लंबी कतारे दिखाई दी थी। इसी समय सरकार ने 2000 और 500 के नए नोट जारी किए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अयोध्या में सुरक्षा सख्‍त, अब 'शेरनी' की नजर से नहीं बच पाएंगे उपद्रवी