Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Bharat Jodo Nyay Yatra : भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (19:43 IST)
Priyanka Gandhi joins Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आगे बढ़ी, जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपने भाई के साथ शामिल हुईं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरादाबाद से फिर से शुरू हुई। इस बीच राहुल और प्रियंका जनता का अभिवादन करते नजर आए।
 
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने कहा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरादाबाद से फिर से शुरू हुई। राहुल के साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। यात्रा जब मुरादाबाद की सड़कों पर बढ़ी तो विभिन्न क्षेत्रों के लोग वहां मौजूद थे। खुली जीप में सवार दोनों नेताओं का उनके समर्थकों ने स्वागत किया।
 
यात्रा में शामिल लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’, ‘प्रियंका गांधी जिंदाबाद’ और ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस बीच राहुल और प्रियंका जनता का अभिवादन करते नजर आए। प्रियंका गांधी सप्ताहांत में उत्तर प्रदेश के शेष चरण में यात्रा का हिस्सा बनेंगी। उन्हें यात्रा में उत्तर प्रदेश के चंदौली में भाग लेना था, लेकिन खराब स्वास्थ्य और बाद में अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह उस समय यात्रा में शामिल नहीं हो सकीं।
प्रियंका गांधी ने मुरादाबाद में जनता को संबोधित करते हुए कहा, जब मैं पहले 2022 में यहां आई थी, तो हमने घोषणा पत्र में बार-बार प्रश्न पत्र लीक होने से रोकने के लिए एक योजना बताई थी, जिसमें ‘जॉब कैलेंडर’ से लेकर परीक्षा और नियुक्ति की तारीख के बारे में जिक्र किया गया था। उन्‍होंने कहा, हमने गड़बड़ी की जांच और कार्रवाई के लिए एक आयोग बनाने की भी बात की, जो सभी अन्यायों के खिलाफ कार्रवाई करेगा और जो कोई भी ‘जॉब कैलेंडर’ से भटकने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही : कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा, देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। किसान कल भी प्रदर्शन कर रहे थे। किसान आज भी प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। वाड्रा ने कहा, उत्तर प्रदेश में किसानों को जीप से कुचलने, महिलाओं पर अत्याचार करने और पेपर लीक करने वालों के घर पर बुलडोजर नहीं चला। इस सरकार में दोषी लोगों पर नहीं बल्कि निर्दोष लोगों के घरों पर ही बुलडोजर चलता है।
 
महिलाओं, बच्चों और किसानों के साथ अन्याय हो रहा : भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में उन्होंने कहा, न्याय शब्द इसलिए जोड़ा गया है, क्योंकि देश की महिलाओं, बच्चों और किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा, जब तक आप बदलाव नहीं लाएंगे, आपकी परिस्थितियां नहीं बदलेंगी। इस बीच मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद डॉ. एसटी हसन भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए।
 
हसन ने दावा किया, इस समय देश भयावह स्थिति से गुजर रहा है, आज तक सांप्रदायिक सौहार्द को इतना खतरा कभी नहीं हुआ। सांसद ने कहा, आज सभी भारतीय चाहते हैं कि हमारा प्यार, मोहब्बत और गंगा-जमुनी तहजीब कायम रहे। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि वाड्रा मुरादाबाद से राहुल गांधी के साथ जाएंगी और अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस एवं आगरा होते हुए यात्रा के रविवार को फतेहपुर सीकरी पहुंचने पर वह वहां भी रहेंगी।
 
26 फरवरी से 1 मार्च तक यात्रा को कुछ दिन रोका जाएगा : समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव रविवार को आगरा में कांग्रेस की यात्रा में शामिल होंगे। यह निर्णय लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे पर दोनों दलों (सपा-कांग्रेस) के बीच हुए समझौते के बाद आया है।
ALSO READ: उप्र के गांव-गांव में पेपर लीक की चर्चा, सरकार सो रही है : प्रियंका गांधी
कांग्रेस ने कहा है कि 26 फरवरी से एक मार्च तक यात्रा को कुछ दिन रोका जाएगा ताकि राहुल गांधी 27 फरवरी और 28 फरवरी को ब्रिटेन स्थित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दो विशेष व्याख्यान देने की अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को पूरा कर सकें और वह दिल्ली में अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में भाग ले सकें।
ALSO READ: PM मोदी ने पं. नेहरू के भाषण की कुछ पंक्तियों को गलत तरीके से किया पेश : प्रियंका गांधी
2 मार्च को दोपहर दो बजे राजस्थान के धौलपुर से एक बार फिर यात्रा शुरू होगी। इसके बाद यह मध्य प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर और उज्जैन समेत कई जिलों से गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी पांच मार्च को दोपहर दो बजे उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

तुर्किये की राजधानी अंकारा में बड़ा आतंकी हमला, कई लोगों की मौत

Maharashtra Election : शिवसेना UBT ने जारी की पहली लिस्ट, 65 उम्मीदवारों का किया ऐलान

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi -जिंनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

Pakistan : त्यौहारों से पहले हिंदू और सिख परिवारों को मिलेगी नकद राशि, पंजाब प्रांत की सरकार ने किया ऐलान

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

આગળનો લેખ
Show comments