Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

डेंगू से उबर रही हैं प्रियंका गांधी...

Webdunia
सोमवार, 28 अगस्त 2017 (20:05 IST)
नई दिल्ली। डेंगू की वजह से अस्पताल में भर्ती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी की सेहत में अब सुधार हो रहा है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (एसजीआरएच) के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
प्रियंका को 23 अगस्त को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। और अस्पताल के सीना रोग विभाग के सीनियर कन्सलटेंट डॉ. अरूप बसु की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
 
एसजीआरएच के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीएस राना के मुताबिक, वे स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। उन्हें अब बुखार नहीं है और उनके स्वास्थ्य के सभी संकेतक तथा प्रयोगशाला के नतीजे प्रगतिशील स्वास्थ्य लाभ दिखा रहे हैं। 
 
दिल्ली डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया की तिहरी मार झेल रही है। नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 19 अगस्त तक शहर में डेंगू से 657 लोग प्रभावित थे। इसी साल 1 अगस्त को सर गंगाराम अस्पताल में डेंगू की वजह से 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई थी। (भाषा)

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

આગળનો લેખ
Show comments