Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

प्रियंका गांधी के कारण राहुल के निकट सहयोगी ने दिया इस्तीफा

प्रियंका गांधी के कारण राहुल के निकट सहयोगी ने दिया इस्तीफा
, शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (22:32 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के एक निकट सहयोगी आशीष कुलकर्णी ने यह कहते हुए अपने पद इस्तीफा दे दिया है कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने की अफवाहें उड़ा रहे हैं और पार्टी अपनी नीति से हटकर कश्मीर में अलगाववादियों के प्रति सहानुभूति का रुख अपना रही है।  
     
कुलकर्णी वर्ष 2009 से कांग्रेस के समन्वय केंद्र 'वार रूम' के सदस्य रहे हैं और उन्हें गांधी का करीबी माना जाता रहा है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने गांधी को आज भेजे तीन पेज के इस्तीफे में कहा है कि पार्टी के कुछ दिग्गज नेता वर्ष 2014 के आम चुनावों में हार का कारण नहीं तलाश पा रहे हैं। इसलिए वे हार की जिम्मेदारी गांधी पर डालना चाहते हैं और श्रीमती वाड्रा का नाम जानबूझकर कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर उछाल रहे हैं। कुलकर्णी ने कहा कि इन अफवाहों से वरिष्ठ नेताओं का मकसद गांधी के नेतृत्व में अविश्वास की भावना पैदा करना है। 
      
कुलकर्णी ने कश्मीर और जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय जैसे मुद्दों पर पार्टी के रुख से असहमति जताते हुए लिखा है कि पार्टी अपने मध्यमार्ग से हट रही है। वह धुर वामपंथी और कश्मीर में अलगाववादियों का समर्थन कर वाम विचारधारा की ओर जा रही है। 
       
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रमुख आर्थिक मुद्दों, विदेश नीति और विकास पर कांग्रेस के भीतर कोई विचार-विमर्श नहीं होता है। पार्टी में बदलाव और लोकतंत्र लाने के गांधी के प्रयास असफल हो गए हैं। केवल विशेष लोगों और धनबल वाले लोगों को ही पार्टी में वरीयता मिलती है।     
      
उन्होंने पत्र में लिखा है, हम पार्टी में कुशल प्रबंधन का ढांचा बनाने में विफल रहे हैं। पार्टी अनिर्णय की स्थिति के कारण महाराष्ट्र, असम, गोवा, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हारी है तथा यही स्थिति हिमाचल प्रदेश और गुजरात के चुनावों में दोहराई जा रही है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जल्द आएगा 200 रुपए का नोट