Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने क्यों की BJP की तारीफ

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने क्यों की BJP की तारीफ
, गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019 (12:58 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल (SardarVallabhbhaiPatel) की जयंती पर उन्हें याद किया और भाजपा एवं आरएसएस पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि पटेल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सख्त खिलाफ थे और आज सत्तारूढ़ पार्टी को उन्हें श्रद्धांजलि देते देख बहुत खुशी होती है। उन्होंने यह दावा भी किया कि भाजपा का अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है।
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा- 'सरदार पटेल कांग्रेस के निष्ठावान नेता थे, जो कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित थे। वे जवाहरलाल नेहरू के करीबी साथी थे और आरएसएस के सख्त खिलाफ थे। आज भाजपा द्वारा उन्हें अपनाने की कोशिशें करते हुए और उन्हें श्रद्धांजलि देते देखकर बहुत खुशी होती है।'
webdunia
उन्होंने कहा कि भाजपा के इस कदम से दो चीजें स्पष्ट होती हैं। पहला यह कि उनका अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है, तकरीबन सभी कांग्रेस से जुड़े थे। दूसरा, सरदार पटेल जैसे महापुरुष को एक न एक दिन उनके शत्रु भी नमन करने लग गए।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सावधान! मोबाइल और लैपटॉप जल्दी लाते हैं बुढ़ापा, जानिए क्यों...