Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मॉब लिंचिंग पर देश की हस्तियों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

मॉब लिंचिंग पर देश की हस्तियों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
, बुधवार, 24 जुलाई 2019 (14:23 IST)
नई दिल्ली। हाल ही में देश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं सामने आई हैं। देश की जानी-मानी हस्तियों ने मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल, अनुराग कश्यप, मणिरत्नम, इतिहासकार रामचन्द्र गुहा जैसी हस्तियां शामिल हैं। लिखे गए पत्र में मॉब लिचिंग पर रोक लगाने के साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
 
पत्र में कहा गया है कि अफसोस की बात है कि 'जय श्रीराम' को आज उकसाने के लिए प्रयोग किया जा रहा है। यह एक भड़काऊ युद्ध बन गया है। भारत में अल्पसंख्यक समुदाय को राम के नाम पर डराया जा रहा है। राम की अवहेलना करने पर रोक लगाने की जरूरत है।
 
चिट्ठी में दावा किया गया है कि 29 अक्टूबर 2009 से जनवरी 2019 के बीच देश में 254 से ज्यादा धार्मिक पहचान पर आधारित नफरत वाले अपराध दर्ज किए गए हैं।
 
चिट्ठी में कहा गया है कि भगवान राम का नाम बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। चोरी, गो तस्करी और ऐसे ही कुछ अपराधों के शक में अभी तक हजारों लोग जान गंवा चुके हैं, लेकिन अगर पिछले दो महीनों की ही बात करें, तो लिंचिंग की कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

फुटबॉल टूर्नामेंट में ब्राजील को जिताने के लिए पूरी तैयारियां की गई : मेस्सी