Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

साल 2024 का शानदार आगाज, वैज्ञानिकों का आभार : प्रधानमंत्री मोदी

Narendra Modi
नई दिल्ली , सोमवार, 1 जनवरी 2024 (17:35 IST)
Prime Minister Narendra Modi praised the scientists : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पहले एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह के सफल प्रक्षेपण की सराहना करते हुए कहा कि इससे अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत का कौशल बढ़ेगा।
 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह का सोमवार को प्रक्षेपण किया, जो ब्लैक होल जैसे आकाशीय पिंडों के रहस्यों का अध्ययन करेगा। इसरो के सबसे भरोसेमंद ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) ने अपने सी58 मिशन में मुख्य एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह (एक्सपोसैट) को पृथ्वी की 650 किलोमीटर निचली कक्षा में स्थापित किया। पीएसएलवी ने यहां पहले अंतरिक्ष तल से सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी थी।
 
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, साल 2024 की शानदार शुरुआत, हमारे वैज्ञानिकों का आभार! यह प्रक्षेपण अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए अद्भुत खबर है और इस क्षेत्र में भारत के कौशल को बढ़ाएगा। भारत को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए इसरो में हमारे वैज्ञानिकों और पूरे अंतरिक्ष समुदाय को शुभकामनाएं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Punjab : जालंधर के एक घर में परिवार के 5 सदस्यों के शव मिले