Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पीवी सिंधु, अदनान सामी समेत 119 दिग्गजों को मिला पद्म सम्मान

पीवी सिंधु, अदनान सामी समेत 119 दिग्गजों को मिला पद्म सम्मान
, सोमवार, 8 नवंबर 2021 (22:00 IST)
नई दिल्ली। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को पीवी सिंधु, अदनान सामी समेत 119 दिग्गजों को मिला पद्म सम्मान से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में आयोजित भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 119 लोगों को साल 2020 के लिए पद्म पुरस्कार सम्मानित किया गया।

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। एक्टर कंगना रनोट और गायक अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्मश्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया। इनके अलावा शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ग्लोबल ग्रीन में उत्तराखंड की स्निग्धा तिवारी ने की जलवायु परिवर्तन के लिए ठोस कदम की मांग