Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

राष्ट्रपति मुर्मू को मिला नया मतदाता पहचान पत्र

president draupdi murmu
, मंगलवार, 28 नवंबर 2023 (15:02 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने उनका नया मतदाता पहचान पत्र सौंपा।
 
राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनका मतदाता पहचान पत्र सौंपा।'
 
इससे पहले 10 नवंबर को कृष्णमूर्ति राष्ट्रपति भवन गए थे ताकि राष्ट्रपति मुर्मू के मतदाता पहचान पत्र में उनका पता बदला जा सके। पहले उनके मतदाता पहचान पत्र पर ओडिशा का पता था।
 
मूल रूप से ओडिशा की निवासी मुर्मू ने पिछले साल 25 जुलाई को भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सुरंग में डाला आखिरी बचाव पाइप, अब 41 मजदूरों के बाहर आने का इंतजार : Live Update