Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

प्रेसिडेंट मुर्मू हैदराबाद के 5 दिवसीय प्रवास पर, राष्ट्रपति निलयम से होगा आधिकारिक कामकाज

Webdunia
सोमवार, 18 दिसंबर 2023 (12:15 IST)
President Draupadi Murmu visit to Hyderabad : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) 5 दिवसीय प्रवास के लिए सोमवार को हैदराबाद पहुंचेंगी। एक आधिकारिक बयान में रविवार को बताया गया कि राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 69वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और इसके बाद सिकंदराबाद में 'राष्ट्रपति निलयम' (Rashtrapati Nilayam) जाएंगी। मुर्मू मंगलवार को हैदराबाद पब्लिक स्कूल सोसाइटी के शताब्दी समारोह में भी हिस्सा लेंगी।
 
वे 20 दिसंबर को तेलंगाना के पोचमपल्ली में हथकरघा और कताई इकाई के साथ-साथ कपड़ा मंत्रालय के थीम मंडप का दौरा करेंगी। इस अवसर पर वे बुनकरों से बातचीत भी करेंगी। मुर्मू 21 दिसंबर को 'राष्ट्रपति निलयम' में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। वे 22 दिसंबर को राज्य के प्रमुख नागरिकों और शिक्षाविदों आदि सहित गणमान्य व्यक्तियों के लिए राष्ट्रपति निलयम में 'एट होम' रिसेप्शन की मेजबानी करेंगी।
 
राष्ट्रपति की यात्रा को देखते हुए शहर की पुलिस ने कुछ हिस्सों में यातायात से संबंधित प्रतिबंध लगाए हैं। देश के राष्ट्रपति वर्ष में 1 बार 'राष्ट्रपति निलयम' का दौरा करते हैं और वहां प्रवास करते हैं। इस दौरान निलयम से ही आधिकारिक कामकाज होता है।
 
शहर के बोलारम में स्थित 'राष्ट्रपति निलयम' भवन को देश की आजादी के बाद हैदराबाद के निजाम से ले लिया गया था और इसे राष्ट्रपति सचिवालय को सौंप दिया गया था। इस इमारत का निर्माण वर्ष 1860 में कराया गया था। इस एक मंजिला इमारत में 11 कमरे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

NCP अजित पवार गुट में शामिल हुए जिशान सिद्दीकी, बांद्रा पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

આગળનો લેખ
Show comments