Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'Aditya-L1' अंतरिक्ष यान को अंतिम कक्षा में पहुंचाने की तैयारी पूरी

पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर होगा स्‍थापित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (17:39 IST)
  • उपग्रह से सूर्य को लगातार देखा जा सकेगा
  • 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया
  • अंतरिक्ष में मौसम संबंधी समस्याओं का अध्ययन होगा
Aditya L1 spacecraft : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सूर्य का अध्ययन करने के लिए देश के पहले अंतरिक्ष-आधारित मिशन 'आदित्य एल1' (Aditya L1) यान को शनिवार को पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर (15 lakh kilometers) दूर उसकी अंतिम गंतव्य कक्षा में स्थापित करने की तैयारी कर ली है।
 
इसरो अधिकारियों के अनुसार अंतरिक्ष यान पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के 'लैग्रेंज प्वॉइंट-1 (एल 1) के आसपास एक 'हेलो' कक्षा में पहुंचेगा। 'एल 1 प्वॉइंट' पृथ्वी और सूर्य के बीच की कुल दूरी का लगभग 1 प्रतिशत है। 'लैग्रेंज प्वॉइंट' वह क्षेत्र है, जहां पृथ्वी और सूर्य के बीच गुरुत्वाकर्षण निष्क्रिय हो जाएगा। 'हेलो' कक्षा, एल 1 , एल 2 या एल 3 'लैग्रेंज प्वॉइंट' में से एक के पास एक आवधिक, त्रि-आयामी कक्षा है।
 
'हेलो' कक्षा में उपग्रह से सूर्य को लगातार देखा जा सकेगा : उन्होंने कहा कि 'एल1 प्वॉइंट' के चारों ओर 'हेलो' कक्षा में उपग्रह से सूर्य को लगातार देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे वास्तविक समय में सौर गतिविधियों और अंतरिक्ष मौसम पर इसके प्रभाव का अवलोकन करने में अधिक लाभ मिलेगा। इसरो के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार शाम लगभग 4 बजे आदित्य-एल1 को एल1 के चारों ओर एक 'हेलो' कक्षा में पहुंचा देगी। यदि हम ऐसा नहीं करते हैं तो संभावना है कि यह शायद सूर्य की ओर अपनी यात्रा जारी रखेगा।
 
2 सितंबर को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया था : इसरो के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी57) ने 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) के दूसरे प्रक्षेपण केंद्र से आदित्य-एल1 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया था। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष यान विभिन्न चरणों से होकर गुजरा और पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से बचकर सूर्य-पृथ्वी 'लैग्रेंज प्वॉइंट 1' (एल 1) की ओर बढ़ गया।
 
सूर्य परिमंडल का दूरस्थ अवलोकन होगा : 'आदित्य एल1' को सूर्य परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर 'एल1' (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अवलोकन करने के लिए डिजाइन किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस मिशन का मुख्य उद्देश्य सौर वातावरण में गतिशीलता, सूर्य के परिमंडल की गर्मी, सूर्य की सतह पर सौर भूकंप या 'कोरोनल मास इजेक्शन' (सीएमई), सूर्य के धधकने संबंधी गतिविधियों और उनकी विशेषताओं तथा पृथ्वी के करीब अंतरिक्ष में मौसम संबंधी समस्याओं को समझना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

तुर्किये की राजधानी अंकारा में बड़ा आतंकी हमला, कई लोगों की मौत

Maharashtra Election : शिवसेना UBT ने जारी की पहली लिस्ट, 65 उम्मीदवारों का किया ऐलान

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi -जिंनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

Pakistan : त्यौहारों से पहले हिंदू और सिख परिवारों को मिलेगी नकद राशि, पंजाब प्रांत की सरकार ने किया ऐलान

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

આગળનો લેખ
Show comments