Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पोर्न वीडियो देखते थे कर्मचारी, गृह मंत्रालय को हो रहा था यह नुकसान

Webdunia
गुरुवार, 12 अप्रैल 2018 (10:28 IST)
मुंबई। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव जीके पिल्लै ने यहां कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के कुछ अधीनस्थ कर्मी कार्यालय में अश्लील सामग्री देखते थे और इन्हें डाउनलोड करते थे। इसके कारण कम्प्यूटर नेटवर्क में गड़बड़ हो जाती थी। नैसकॉम द्वारा प्रमोटिड गैरलाभ संगठन ‘डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया’ (डीएससीआई ) के अध्यक्ष पिल्लै ने कहा कि जब मैं करीब आठ नौ साल पहले केंद्रीय गृह सचिव था तो हर 60 दिन में हमें पूरा कम्प्यूटर गड़बड़ मिलता था।

जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी देर शाम तक बैठकों में व्यस्त होते थे जिसके कारण अधीनस्थ कर्मियों को बैठक के बाद के काम के लिए कार्यालयों में रुकना पड़ता था। उन्होंने यहां पहले ‘फिनसेक कनक्लेव’ को संबोधित करते हुए कहा कि इसलिए वे (अधीनस्थ कर्मी) क्या करेंगे? वे जाते हैं और इंटरनेट खोलते हैं और वे अश्लील वेबसाइटों पर चले जाते हैं और वे सभी तरह की चीजों को डाउनलोड करते हैं जिनके साथ ‘मॉलवेयर’ (एक तरह का वायरस) भी डाउनलोड हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने भी निर्देश जारी किए और विस्तृत समीक्षा में यह बात सामने आई। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है जब कुछ ही दिन पहले कुछ सरकारी वेबसाइटों में संदिग्ध रूप से गड़बड़ी सामने आई थी। हालांकि सरकार ने बाद में स्पष्ट किया था कि ये वेबसाइटें हैक नहीं हुई थीं बल्कि इसका कारण हार्डवेयर की कोई तकनीकी खामी था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ