Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

NEET मामले में बड़ा खुलासा, झारखंड से लीक हुआ था पेपर, 6 लोग हिरासत में

Webdunia
शनिवार, 22 जून 2024 (17:08 IST)
NEET Paper Leak Case : एनईईटी एग्जाम विवाद में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया खबरों के मुताबिक NEET एग्जाम का पेपर झारखंड से लीक हुआ था। एग्जाम विवाद में पुलिस ने देवघर से शनिवार  को 6 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस जला हुआ पेपर और बुकलेट लेकर दिल्ली गई है। हालांकि पुलिस इनसे पूछताछ करेगी। इधर शिक्षा मंत्रालय ने 7 सदस्यीय हाई लेवल कमेटी का ऐलान किया।
ALSO READ: क्या है NTA और क्यों है विवादों में?
NEET पेपर लीक को लेकर सरकार एक्शन मोड में है। NEET का पेपर झारखंड से ही लीक होने के सबूत मिले हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ स्टूडेंट्स और सेंटर के पास पेपर पहले से पहुंच गया है और उसे रटवाया जा रहा है। पुलिस जब सेंटर पहुंची तो जला पेपर मिला और बुकलेट नंबर 6136488 बरामद की गई थी। मीडिया खबरों के मुताबिक यह बुकलेट हजारीबाग के एक सेंटर की है। इससे यह माना जा रहा है कि पेपर झारखंड से ही लीक हुआ था।
ALSO READ: NTA में सुधार के लिए बनी 7 सदस्यीय कमेटी, 2 माह में सौंपेगी रिपोर्ट
सरकार ने बनाई समिति : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और यूजीसी-नेट की परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर इस समय बहस छिड़ी हुयी है और मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। सरकार ने कहा है कि वह विद्यार्थियों के हित के साथ किसी तरह से समझौता नहीं होने नहीं देगी।
ALSO READ: कौन हैं NEET Paper Leak Case में धराए आरोपी, कौन है मास्‍टरमाइंड और नेताओं से क्‍या है कनेक्‍शन?
इसी संदर्भ में इस समिति का गठन किया गया है। ISRO के पूर्व चेयरमैन और IIT कानपुर के पूर्व डायरेक्‍टर के. राधाकृष्‍णन इसके चीफ होंगे। यह कमेटी 2 महीने में शिक्षा मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपेगी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments