Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मंत्रियों की सुरक्षा में लगी बैरिकेडिंग को किसानों ने ट्रैक्टर से तोड़ा, आपस में भिड़े पुलिस और किसान

मंत्रियों की सुरक्षा में लगी बैरिकेडिंग को किसानों ने ट्रैक्टर से तोड़ा, आपस में भिड़े पुलिस और किसान
, शनिवार, 10 जुलाई 2021 (12:40 IST)
हरियाणा के यमुनानगर से पुलिस और किसानों के बीच हुई झड़प का एक मामला सामने आ रहा है। हरियाणा में किसानों की तरफ से भाजपा नेताओं और मंत्रियों को जोरदार विरोध झेलना पड़ा। शनिवार को यमुनानगर में भारी संख्या में किसान बीजेपी के एक कार्यक्रम में पहुंचने वाले शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा में पुलिसकर्मियों और किसानों के बीच झड़प की खबर सामने आई।

जानकारी के लिए बता दें कि, किसानों ने मंत्रियों का विरोध करने का पहले से ही ऐलान किया था, जिसे लेकर पुलिस ने भी कई लेयर बैरिकेड्स लगाए थे। मगर मिल रही खबरों के अनुसार किसानों ने ट्रैक्टर से पुलिस की तरह से लगाए बैरिकेड्स को तोड़ दिया। किसानों के बैरिकेट्स तोड़ने के बाद मामला बढ़ गया और फिलहाल काफी तनावपूर्व हालात बने हुए हैं।

पुलिस ने विरोध कर रहे कुछ किसानों को अपनी हिरासत में भी लिया। इन किसानों में नेता सुभाष गुर्जर, साहब सिंह गुर्जर, सुमन वाल्मीकि और अन्य 20 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मायावती ने किया तंज, यूपी में कानून का शासन नहीं, जंगलराज चल रहा