Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Odisha Train Accident: 'हादसे में अब तक कोई जवाबदेही नहीं...', राहुल गांधी बोले- फौरन रेल मंत्री का इस्तीफा लो

Webdunia
रविवार, 4 जून 2023 (23:05 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना की जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती है इसलिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से तत्काल इस्तीफा लिया जाना चाहिए। गांधी ने कहा कि 270+ मौतों के बाद भी कोई जवाबदेही नहीं। मोदी सरकार इतनी दर्दनाक दुर्घटना की ज़िम्मेदारी लेने से भाग नहीं सकती। प्रधानमंत्री को फ़ौरन रेल मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए।
 
इस बीच कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने भी एक बयान जारी कर बालासोर में हुए रेल हादसे को केंद्र सरकार की लापरवाही के कारण हुई चूक बताया और रेल मंत्री की इस्तीफे की मांग की।
<

270+ मौतों के बाद भी कोई जवाबदेही नहीं!

मोदी सरकार इतनी दर्दनाक दुर्घटना की ज़िम्मेदारी लेने से भाग नहीं सकती।

प्रधानमंत्री को फ़ौरन रेल मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए!

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 4, 2023 >
उन्होंने कहा कि बालासोर रेल दुर्घटन केंद्र सरकार की पूर्ण अक्षमता और गलत नीतियों के कारण हुई भयावह मानव निर्मित आपदा है। दुर्घटना मोदी सरकार की विफलता है और इसकी जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री का इस्तीफा अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि सरकार आवश्यक सुरक्षा और रखरखाव के उपाय करने में विफल रही है। उसने ट्रैक और सिग्नल के बारे में मिली सभी चेतावनियों को नजरअंदाज किया है, जिसमें गत 9 फरवरी को दक्षिण पश्चिम रेलवे की नवीनतम चेतावनियों को शामिल किया गया था, जिसमें सिग्नलिंग बुनियादी ढांचे को सुधारने की आवश्यकता की ओर इशारा किया गया था। उनका ध्यान बड़े बड़े आयोजन कर सिर्फ प्रधानमंत्री के प्रचार पर रह है। प्रधानमंत्री को इस घटना के लिए पूरे देश को जवाब देना चाहिए। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments