Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

राहुल गांधी के जन्मदिन पर क्यों ट्रेंड हुआ PM of India...

राहुल गांधी के जन्मदिन पर क्यों ट्रेंड हुआ PM of India...
, शनिवार, 19 जून 2021 (18:12 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 51 साल के हो गए हैं। राहुल विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधते हैं। हालांकि ये हमले सड़क पर कम और सोशल मीडिया पर ही ज्यादा होते हैं। इस बीच ट्‍विटर पर PM of India ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड पर लोगों ने अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं। 
 
ट्‍विटर पर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी की तुलना शुरू कर दी है। रविता कर्कतान ने राहुल और मोदी का फोटो ट्‍वीट कर लिखा- भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? वहीं, सुनील बुरड़ ने योगी और मोदी का ट्‍वीट कर लिखा- भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री के साथ भावी प्रधानमंत्री। 
 
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कैरेक्टर पोपट लाल नाम से बने ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- अगर राहुल गांधी जी 2024 में भारत के पीएम नहीं बनते हैं, तो मैं शादी नहीं करूंगा। आपको बता दें कि सीरियल का पात्र पोपट लाल इस बात से परेशान रहता है कि उसकी शादी नहीं हो रही। 
 
गरिमा ने लिखा- कांग्रेस भारत का गर्व है, भविष्य के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं। इसी तरह मेरा सांचो आएगा ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- यूथ आइकॉन और भारत के भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ट्रोलिंग आत्मा ने राहुल और मोदी का फोटो शेयर कर लिखा- वर्तमान प्रधानमंत्री और भावी प्रधानमंत्री बातचीत करते हुए। जन्मदिन की शुभकामनाएं सर, राहुल गांधी। 
 
इसी तरह शिखा ने लिखा- सबसे बुद्धिमान, दूरदर्शी और इनोवेटिव राजनेता को जन्मदिन की बधाई। आप हमारे देश का भविष्य हैं, राहुल जी, देश को जल्द ही आपकी जरूरत है। रमिया ने लिखा- मेरा नेता, मेरा अभियान।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पंजाब : एक दिन का राजकीय शोक, CM अमरिन्दर ने मिल्खा सिंह के निधन पर जताया दु:ख