Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गुजरात में पीएम मोदी ने की मां दुर्गा की आरती, गरबा भी देखा

गुजरात में पीएम मोदी ने की मां दुर्गा की आरती, गरबा भी देखा
, गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (12:19 IST)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवरात्र के मौके पर जीएमडीसी मैदान में मां दुर्गा की आरती की और गरबा देखा। प्रधानमंत्री अपने गृहराज्य के एक दिन के दौरे पर थे।
webdunia
मोदी ने राज्य सरकार द्वारा आयोजित नवरात्र समारोह के स्थल पर गरबा शुरू होने से पहले आरती की। उन्होंने करीब आधे घंटे तक विभिन्न रंग-बिरंगे परिधानों में लोगों को गुजरात के प्रसिद्ध लोकनृत्य गरबा पर कदमताल मिलाते हुए देखा।
webdunia
जीएमडीसी मैदान पर राज्य सरकार द्वारा गरबा समारोह का आयोजन उस समय शुरू हुआ था जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। तब से भाजपा सरकार ने इस परंपरा को जारी रखा है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्या UN में PM मोदी को देखकर छुपने की कोशिश कर रहे थे इमरान खान...जानिए सच...