Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी बोले, हर भारतीय का संकल्प विकसित भारत

मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी बोले, हर भारतीय का संकल्प विकसित भारत
, बुधवार, 11 जनवरी 2023 (11:34 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश ग्लोबल समिट में निवेशकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर भारतीय का संकल्प विकसित भारत। विकसित भारत के निर्माण को हासिल करने में मध्यप्रदेश की भूमिका अहम। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत का भरोसा बढ़ा।
 
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्‍था की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत आर्थिक सुधारों से पीछे नहीं हटा है।
 
उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्थिरता विकास का मंत्र है। एक स्थिर सरकार, एक निर्णायक सरकार और सही नीयत से चलने वाली सरकार 'विकास' को अभूतपूर्व गति देती है। देश के लिए हर जरूरी फैसले लेती है। बीते 8 वर्षों में हमने रिफॉर्म की गति और स्केल को लगातार बढ़ाया है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मध्य प्रदेश की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। आस्था- अध्यात्म से लेकर पर्यटन तक, कृषि से लेकर शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट तक मध्य प्रदेश अजब भी है, गजब भी है और सजग भी है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जोशीमठ संकट: मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, आज हटाए जाएंगे 2 होटल (Live Updates)