Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गुजरात में पीएम मोदी, देंगे 85,000 करोड़ की रेल योजनाओं की सौगात

दिखाएंगे 10 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 12 मार्च 2024 (07:32 IST)
  • रेलवे स्टेशनों पर 50 प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों की शुरुआत
  • 51 गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे मोदी
 PM Modi in Gujarat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के अहमदाबाद में डीएफसी के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का दौरा करेंगे। पीएम मोदी 10 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही वे देश को रेलवे से जुड़ी 85 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे।
 
पीएम मोदी रेलवे स्टेशनों पर 50 प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये केंद्र लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं प्रदान करेंगे। पीएम 51 गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल के व्यस्त मार्ग पर दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को मंगलवार को हरी झंडी दिखाएंगे। दोनों शहरों के बीच पहली वंदे भारत ट्रेन 2022 में शुरू की गई थी। वे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल और मैसूरु के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
 
इसके अलावा वह झारखंड और ओडिशा में भी रेल परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह नौ बजे हरी झंडी दिखाई जाएगी।
 
राजस्थान जाएंगे मोदी : रेलवे को 85,000 करोड़ की सौगात देने के बाद पीएम मोदी कोचरव आश्रम का उद्घाटन और महात्मा गांधी आश्रम स्मारक के मास्टर प्लान का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे राजस्थान के पोखरन के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां वे भारत शक्ति अभ्यास का अवलोकन करेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

આગળનો લેખ
Show comments