Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

राजौरी में LOC के पास जवानों के साथ पीएम मोदी की दिवाली

राजौरी में LOC के पास जवानों के साथ पीएम मोदी की दिवाली
, रविवार, 27 अक्टूबर 2019 (16:35 IST)
राजौरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा की रक्षा में जुटी सैन्य टुकड़ियों के साथ दीवाली मनाने राजौरी पहुंचे।
 
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी हर साल जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने जवानों के साथ सियाचिन में दिवाली मनाई थी।
 
webdunia
वर्ष 2015 में उन्होंने दिवाली के अवसर पर पंजाब सीमा का दौरा किया था। संयोग से उनका दौरा 1965 के भारत-पाक युद्ध के 50 साल होने पर हुआ था। 2016 में मोदी हिमाचल प्रदेश गए थे, जहां उन्होंने अग्रिम चौकी पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस कर्मियों के साथ समय गुजारे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने 2017 में जम्मू कश्मीर के गुरेज में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी।
 
webdunia
वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा के पास बर्फीली घाटी में सेना और आईटीबीपी कर्मियों के साथ त्योहार मनाया था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

MI-17 हेलीकॉप्टर्स की मदद से वायुसेना ने केदारनाथ में किया क्रेश विमान का रेसक्यू