Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पीएम मोदी के साथ में जयपुर घूमेंगे फ्रांस के राष्‍ट्रपति मैक्रों, जंतर मंतर से हवा महल तक रोड शो

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (11:59 IST)
PM Modi and President Macron in Jaipur : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गुरुवार को जयपुर आएंगे। दोनों नेता इस गुलाबी शहर का ऐतिहासिक आमेर किला, जंतर मंतर और हवा महल को देखने जाएंगे। दोनों नेता जंतर मंतर से हवा महल तक रोड शो भी करेंगे। दोनों दिग्गजों के दौरे को देखते हुए राजस्थान की राजधानी में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।
 
अधिकारियों के अनुसार, इसके लिए स्थानीय स्तर पर ऐसी तैयारियां की गई हैं जिसमें उन्हें राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
 
दोनों नेताओं के स्वागत के लिए हवाईअड्डे से लेकर इन स्थलों तक कई स्थानों पर मोदी और मैक्रों की तस्वीरों वाले कटआउट और होर्डिंग लगाए गए हैं। शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यातायात को वैकल्पिक मार्गों से निकालने की व्यवस्था की गई है। यातायात बदलाव को देखते हुए शहर में अनेक स्कूलों ने समय पहले छुट्टी करने की घोषणा की है।
 
मोदी और मैक्रों का स्वागत राजस्थानी परंपरा के अनुरूप किया जाएगा और वे आमेर किले में करीब दो घंटे बिताएंगे। यहां वे शीशमहल, दीवान-ए-आम और दीवान-ए-खास का दौरा करेंगे।
 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोदी और मैक्रों के प्रस्तावित राजस्थान दौरे की तैयारियों की बुधवार देर रात उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्थान के लिए यह ऐतिहासिक दिन है और इसकी सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं।
 
शर्मा ने कहा कि मेहमानों के स्वागत में राजस्थान की महान संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। शर्मा ने बाद में दौरे के प्रस्तावित रूट तथा प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया।
 
फ्रांस के राष्ट्रपति का विमान गुरुवार को दोपहर ढाई बजे जयपुर हवाई अड्डे पर उतरेगा और रात आठ बजकर 50 मिनट पर वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
 
उन्होंने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति का जयपुर में करीब 6 घंटे रुकने का कार्यक्रम है। मैक्रों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। दोनों नेता भारत-फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंधों और विभिन्न भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर होटल ताज रामबाग पैलेस में व्यापक बातचीत करेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

तुर्किये की राजधानी अंकारा में बड़ा आतंकी हमला, कई लोगों की मौत

Maharashtra Election : शिवसेना UBT ने जारी की पहली लिस्ट, 65 उम्मीदवारों का किया ऐलान

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi -जिंनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

Pakistan : त्यौहारों से पहले हिंदू और सिख परिवारों को मिलेगी नकद राशि, पंजाब प्रांत की सरकार ने किया ऐलान

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

આગળનો લેખ
Show comments