Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गलवान में चीनी सैनिकों के मारे जाने के सबूत, ग्रेवस्टोन की तस्वीरें हुई वायरल

Webdunia
शनिवार, 29 अगस्त 2020 (11:51 IST)
नई दिल्ली। लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में चीनी सैनिकों के भी मारे जाने के सबूत सामने आ गए हैं। हालांकि चीन ने कभी भी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा। वह इस बात को दुनिया से छिपाता ही रहा है। दूसरी ओर, इस झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।
 
दरअसल, संभावित चीनी सैनिक की कब्र का पत्थर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर शेयर हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि यह कब्र उस चीनी सैनिक की है, जो भारतीय सैनिकों से झड़प के दौरान मारा गया। वीबो के बाद ये फोटो ट्‍विटर हैंडल पर शेयर हो गए। बताया जा रहा है कि यह चीनी सैनिक चेन जियानग्रोंग की कब्र है।
 
सोशल मीडिया पोस्ट में एक सैन्य मंच पर एक चीनी सैनिक चेन कब्र के बारे में जानकारी देते हुए तस्वीर पोस्ट की गई है। कब्र पर चीनी भाषा मंदारिन में लिखा गया है कि फुजियान के पिंगनान से 69316 ट्रुप का सैनिक चेन जियानग्रोंग का मकबरा। इसमें यह भी लिखा गया है कि इस सैनिक ने जून 2020 में भारतीय सैनिकों के साथ हुए संघर्ष में अपना बलिदान दिया और मरणोपरांत केंद्रीय सैन्य आयोग (CMC) द्वारा याद किया गया।
 
आपको बता दें कि 2 माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद चीनी सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई कि भारत के साथ हुई झड़प में कितने चीनी सैनिकों की मौत हुई थी। दूसरी ओर, इस हिंसक झड़प में भारत की ओर 16 बिहार रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी. संतोष बाबू सहित 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। (फोटो : सोशल मीडिया)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments