Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Petrol Diesel Prices: पटना में पेट्रोल 108 रुपए प्रति लीटर, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव

Webdunia
गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023 (08:55 IST)
नई दिल्ली। पिछले 24 घंटे के दौरान कच्‍चे तेल की कीमतों में 2 डॉलर से भी ज्‍यादा की गिरावट आई है। इस बीच गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है। नोएडा में आज पेट्रोल-डीजल सस्‍ता हुआ जबकि लखनऊ और पटना में इसकी कीमतों में तेजी आई है और  108 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है।
 
देश के चारों महानगरों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में आज सुबह पेट्रोल के भाव 40 पैसे गिरकर 96.59 रुपए लीटर पहुंच गए जबकि डीजल 40 पैसे सस्‍ता होकर 89.76 रुपए लीटर हो गया है।
 
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल के भाव 9 पैसे चढ़े और 96.57 रुपए लीटर बिक रहा जबकि डीजल 9 पैसे बढ़कर 89.767 रुपए लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल 5 पैसे महंगा हुआ और 107.59 रुपए लीटर बिक रहा जबकि डीजल 4 पैसे चढ़कर 90.36 रुपए लीटर पहुंच गया है।
 
कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में बड़ी गिरावट दिखी है। कच्‍चे तेल का भाव करीब 2 डॉलर गिरकर 80.67 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी 2 डॉलर गिरावट के साथ 74.04 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव हैं। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76 और पटना में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

रीवा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 31 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, उपलब्ध संसाधनों हीरे की तरह तराशेंगे

આગળનો લેખ
Show comments