Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

लगातार चौथे दिन स्थिर पेट्रोल-डीजल के दाम, 4 महानगरों में कहां है सबसे सस्ता डीजल

लगातार चौथे दिन स्थिर पेट्रोल-डीजल के दाम, 4 महानगरों में कहां है सबसे सस्ता डीजल
, रविवार, 10 अप्रैल 2022 (11:37 IST)
नई दिल्ली। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों के रविवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने से लगातार चौथे दिन भी ईंधन के दाम स्थिर रहे। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
 
वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 104.77 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर हैं। इसी के साथ चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपए और डीजल की कीमत 100.94 रुपए पर बरकरार है। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 115.12 और 99.83 रुपए है।
 
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद 22 मार्च 2022 से बढ़नी शुरू हुई हैं। कंपनियों ने पिछले 19 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की है। तब से अब तक इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई हैं।
 
उल्लेखनीय है कि रविवार लगातार चौथा दिन है, जब कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले एक अप्रैल को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पाकिस्तान में नए पीएम का चयन सोमवार को, इमरान के करीबी के घर छापा, नेताओं के देश छोड़ने पर रोक