Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितने बढ़े दाम...

लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितने बढ़े दाम...
, बुधवार, 5 मई 2021 (10:55 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन इजाफा किया गया। दिल्ली में 19 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल, 21 पैसे बढ़े डीजल के दाम। 2 महीने से अधिक अंतराल के बाद मंगलवार को पहली बार इनके दाम बढ़े थे।
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 19 पैसे महंगा होकर 90.74 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को इसकी कीमत 15 पैसे बढ़ाई गई थी। डीजल की कीमत आज 21 पैसे बढ़ी और यह 81.12 रुपए प्रति लीटर हो गया। कल इसकी कीमत 18 पैसे बढ़ी थी।
 
मुंबई में पेट्रोल 17 पैसे, चेन्नई में 15 पैसे और कोलकाता में 16 पैसे बढ़कर क्रमश: 97.12, 92.70 और 90.92 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।
 
डीजल मुंबई में 21 पैसे, चेन्नई में 19 पैसे और कोलकाता में 20 पैसे महंगा हुआ। मुंबई में इसकी कीमत 88.19 रुपए, चेन्नई में 86.09 रुपए और चेन्नई में 83.98 रुपए प्रति लीटर रही।
 
उल्लेखनीय है कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

द. अफ्रीका में भारत से आए मालवाहक पोत के चालक दल के 14 सदस्य निकले संक्रमित