Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बड़ी खबर! सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, अब रोज तय होंगे दाम...

बड़ी खबर! सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, अब रोज तय होंगे दाम...
नई दिल्ली , शुक्रवार, 16 जून 2017 (09:11 IST)
नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों की तरह भारत में भी आज से रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय होंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए तेल कंपनियों ने यह निर्णय लिया है।
 
सार्वजनिक पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कहा है कि कीमतों में आज की कटौती में राज्य शुल्क (वैट) शामिल नहीं है। स्थानीय बिक्री कर या वैट को शामिल करने पर वास्तविक कटौती अधिक होगी। शुक्रवार को दिल्ली में पेटोल के दाम 65.48 रुपए प्रति लीटर होंगे, जो इस समय 66.91 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल के दाम 54.49 रुपए प्रति लीटर रहेंगे जो इस समय 55.94 रुपए है।
 
आईओसी का कहना है कि 16 जून से देश भर में पेट्रोल व डीजल के दाम दैनिक आधार पर तय होंगे। इसके दाम सुबह 6 बजे से अगली सुबह 6 बजे तक लागू होंगे।
 
गौरतलब है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मार्केट डायनामिक सिस्टम से तय होंगी, यानी इनमें हर दिन फेरबदल किया जाएगा। तेल विपणन कंपनी आईओसी, बीपीसीएल व एचपीसीएल ने इसके लिए स्वचालित प्रणाली लगा दी है। पहले पांच शहरों में इसका प्रायोगिक परीक्षण किया गया और योजना सफल होने के बाद इसे पुरे देश में लागू किया जा रहा है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भारत में आईएस के लिए भर्ती करता था, अमेरिका ने घोषित किया वैश्विक आतंकी