Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

चेन्‍नई लखनऊ सहित कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

चेन्‍नई लखनऊ सहित कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव
, शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022 (09:47 IST)
नई दिल्‍ली। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को चेन्‍नई महानगर सहित कई राज्‍यों की राजधानियों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया है। यूपी के लखनऊ में जहां तेल के दाम सस्‍ते हुए, वहीं नोएडा में कीमतें बढ़ गई हैं।
 
तेल कंपनियों ने करीब 4 महीने से दिल्‍ली, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन मुंबई में अब भी पेट्रोल की कीमत सबसे ज्‍यादा 110 रुपए प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है। शुक्रवार को चेन्‍नई में पेट्रोल 11 पैसे महंगा हुआ जबकि नोएडा में 13 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।
 
4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 और डीजल 94.14, चेन्नई में पेट्रोल 101.51 और डीजल 91.53 तथा कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे से बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

यूक्रेन संकट पर 25‍ मिनट तक चली पुतिन से बात, क्या बोले पीएम मोदी...