Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Petrol Diesel Price Today : लगातार 167वें दिन पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर, कीमतों में कोई बदलाव नहीं

Petrol Diesel Price Today : लगातार 167वें दिन पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर, कीमतों में कोई बदलाव नहीं
, सोमवार, 7 नवंबर 2022 (12:32 IST)
नई दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर ईंधन के दामों को लेकर आम लोगों के लिए यह राहतभरी खबर है। भारतीय तेल कंपनियों ने हर रोज की तरह सोमवार, 7 नवंबर को भी पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हालांकि तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज 167वें दिन भी स्थिर रखी हैं।

सरकारी तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। तेल कंपनियों ने लगातार 167वें दिन आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है यानी आज भी तेल की कीमतें स्थिर हैं।

फिलहाल देश के 4 महानगरों दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए तथा चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और उसके बाद नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ट्विटर के बाद अब मेटा दिखाएगा ‘हजारों’ कर्मचारियों को बाहर का रास्ता