Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली-NCR में बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत, अगले 4 दिनों में इन राज्यों में वर्षा की संभावना

दिल्ली-NCR में बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत, अगले 4 दिनों में इन राज्यों में वर्षा की संभावना
, शुक्रवार, 17 जून 2022 (11:38 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से देश के कई हिस्सों में इन दिनों प्री मानसून की बारिश हो रही है, इस बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत देने का काम किया है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हुई है और सामान्य से 8 डिग्री तक कम रिकॉर्ड हुआ है।
 
इस बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर कई जगहों पर बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। आलम यह है कि बर्फबारी और बारिश से मंगलवार को प्रशासन को चारधाम यात्रा रोकनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
 
आईएमडी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, उत्तरी मध्यप्रदेश के कई इलाकों में आज शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। अगले 4 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम सहित पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ मूसलधार बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।(फ़ाइल चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अग्निपथ पर लगातार तीसरे दिन बवाल, 55 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 100 से ज्‍यादा का बदला गया रूट