Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री के दिव्य दरबार में मची भगदड़, कई लोगों के घायल होने की खबर

baba bageshwar
, बुधवार, 12 जुलाई 2023 (19:17 IST)
baba bageshwar
नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में बुधवार को भगदड़ मच गई। मीडिया खबरों के मुताबिक भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। खबरों के मुताबिक उमस और गर्मी के कारण कई लोग बेहोश भी हो गए।

धीरेन्द्र शास्त्री अपने दिव्य दरबार में पर्ची निकालकर लोगों की समस्याओं का हल बताते हैं। दिल्ली में हनुमंत कथा के बाद अब ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर धाम सरकार श्रीमदभगवद्गीता कथा कर रहे हैं।   
 
बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार का आयोजन बुधवार की सुबह से ही किया गया था। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। कार्यक्रम को लेकर बड़ी संख्या में वीवीआईपी पास जारी किए गए थे। मीडियाकर्मियों को भी पास जारी किए गए थे। लेकिन, कार्यक्रम स्थल पर जिस प्रकार से भीड़ जुटी, उसको देखते हुए वीआईपी एंट्री को पहले ही बंद कर दिया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अमित शाह के दौरे के बाद भाजपा मेंं महामंथन, कोर कमेटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा