Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिल्ली में पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्‍तार, बड़ी साजिश को देना चाहता था अंजाम, AK-47 राइफल, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Webdunia
मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021 (10:52 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के लक्ष्मीनगर से पहले एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। आतंकी के पास एके-47 भी बरामद हुई है। खबरों के मुताबिक यह फर्जी आईडी के सहारे दिल्ली में रह रहा था।
 
कुछ दिनों पहले ही आशंका जताई जा रही थी कि दिल्ली में आतंकी हमला हो सकता है। खबरों के मुताबिक आतंकी का नाम मोहमद अशरफ है।

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से हथियार तथा गोला बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहने वाले मोहम्मद अशरफ उर्फ अली ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पहचान पत्र हासिल किया। वह भारतीय नागरिक के तौर पर रह रहा था।
 
उसके पास से एके-47 रायफल, अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, अशरफ को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments