Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

J&K में पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, गोलीबारी में हुआ घायल

Indian Army
, रविवार, 21 अगस्त 2022 (19:45 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को थलसेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया। जवानों ने जब उसे ललकारा, तब वह भागने लगा। बाद में घुसपैठिए पर गोली चलाई गई, जिसमें वह घायल हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद असलम ने बताया कि नौशेरा सेक्टर के सहर मकरी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा की पहरेदारी कर रहे सेना के जवानों को किसी घुसपैठिए की संदिग्ध गतिविधि नजर आई और उन्होंने उसे ललकारा, तब वह भागने लगा।

असलम ने कहा, इस पर घुसपैठिए पर गोली चलाई गई,जिसमें वह घायल हो गया और उसे पकड़ा लिया गया। उसका स्थानीय सैन्य अस्पताल में उपचार कराया गया और अब उसे राजौरी में सेना के अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच एवं घुसपैठिए से पूछताछ बाद में की जाएगी।

हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने घुसपैठिए की पहचान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर निवासी 32 वर्षीय तबरीक हुसैन के रूप में की है। सूत्रों के मुताबकि, हुसैन के पास से कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है और वह नियंत्रण रेखा पार करने का प्रयास क्यों कर रहा था, पूछताछ के बाद ही इसका पता चल पाएगा।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

PM मोदी ने की जापान के प्रधानमंत्री किशिदा के कोरोना से जल्द ठीक होने की कामना