Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अभिनंदन की वापसी, पाकिस्तान ने क्यों ठुकराया भारत का यह प्रस्ताव

अभिनंदन की वापसी, पाकिस्तान ने क्यों ठुकराया भारत का यह प्रस्ताव
नई दिल्ली , शुक्रवार, 1 मार्च 2019 (16:54 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन वर्तमान को अटारी-वाघा सीमा के बजाय हवाई मार्ग से भेजने के भारत के अनुरोध को ठुकरा दिया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि पाकिस्तान की इस हरकत के पीछे कही कोई चाल तो नहीं है।   
 
सूत्रों ने बताया कि वर्तमान को रिहा करने के फैसले की घोषणा के बाद भारत ने इस्लामाबाद को कहा कि पायलट को हवाई मार्ग से वापस भेजा जाए। देर रात पाकिस्तान ने जवाब दिया कि भारत के अनुरोध को नहीं माना जा सकता और वह अटारी-वाघा सीमा से ही पायलट को वापस भेजेगा।
 
भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान भी विंग कमांडर वर्तमान को वापस लाने के लिए एक विशेष विमान पाकिस्तान भेजने पर विचार कर रहा था।
 
वर्तमान को बुधवार को उनके मिग-21 बिसन विमान को भीषण हवाई लड़ाई के दौरान पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों द्वारा गिराये जाने के बाद पाक द्वारा हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि इससे पहले मिग 21 के पायलट वर्तमान ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एफ-16 को निशाना बनाते हुए गिरा दिया था। वह नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान की ओर उतरे थे।
 
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को संसद में घोषणा की थी कि वर्तमान को शांति सद्भाव के तौर पर शुक्रवार को रिहा किया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की चुप्पी के 3 राज, पाक को दिखाया आइना