Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पाकिस्तान ने की सीमा चौकियों पर गोलाबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Webdunia
रविवार, 6 दिसंबर 2020 (17:59 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सैन्यबलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट गांवों एवं अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस दौरान भारतीय सीमा में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, पाकिस्तान ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास दोपहर करीब साढ़े 12 बजे छोटे हथियारों से बिना उकसावे के गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में सीमा के पास पनसार अग्रिम चौकी में भी संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन की खबर है।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से शनिवार रात करीब सवा 10 बजे गोलीबारी शुरू हुई, जिसके बाद सीमा सुरक्षाबल ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शनिवार देर रात दो बजकर 25 मिनट तक जारी रही।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

जंग शुरू होने के बाद तेजी से घटी यूक्रेन की आबादी

LAC पर गश्त समझौता, चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

આગળનો લેખ
Show comments