Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पाकिस्तान ने सीमा पर फिर किया संघर्षविराम, मोर्टार से दागे गोले

पाकिस्तान ने सीमा पर फिर किया संघर्षविराम, मोर्टार से दागे गोले
, शनिवार, 9 मार्च 2019 (23:00 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के आस-पास संघर्षविराम का शनिवार को उल्लंघन किया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शाम करीब 6 बजे पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी सेक्टर में मोर्टार से गोले दागकर एवं गोलीबारी कर बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
 
प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना मजबूती एवं प्रभावी ढंग से जवाब दे रही है तथा यहां किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
 
बालाकोट में 26 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर किए गए हमले के बाद से पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन के मामले बढ़ गए हैं। सीमा के उस तरफ से नियंत्रण रेखा के आस-पास की जा रही गोलाबारी बुधवार को थम गई थी लेकिन शुक्रवार शाम से यह फिर से शुरू हो गई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

लंदन में आलीशान अपार्टमेंट में रह रहा नीरव मोदी, जल्द जारी हो सकता है गिरफ्तारी वारंट