Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

राजनाथ बोले, भारत को तोड़ने की साजिश कर रहा है पाकिस्तान

राजनाथ बोले, भारत को तोड़ने की साजिश कर रहा है पाकिस्तान
अहमदाबाद , रविवार, 22 अप्रैल 2018 (07:24 IST)
अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर भारत को तोड़ने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश आतंकियों की घुसपैठ में मदद कर रहा है लेकिन सशस्त्र बल उन्हें मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
 
दीव में जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्ते रखना चाहते हैं। हमारे संतों के मुताबिक पूरा विश्व एक परिवार है ... हम अपने पड़ोसियों को दोस्त मानते हैं। एक को छोड़कर सभी पड़ोसी अच्छे हैं। वह इससे सहमत नहीं है। आप जानते हैं वह कौन है।
 
सिंह ने कहा कि अगर (वह) अभी हमसे सहमत नहीं है तो कल होगा। पूरा अंतरराष्ट्रीय समुदाय उस पर आतंकवाद का रास्ता छोड़ने का दबाव डाल रहा है। वह आतंकियों को भारत में घुसपैठ में मदद कर रहा है, पड़ोसी होते हुए भी भारत को खंडित करने की साजिश कर रहा है। उसे अपनी कमजोरियों पर ध्यान देना चाहिए। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दक्षिण गुजरात में 3.7 तीव्रता का भूकंप