Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

चिदंबरम की मोदी सरकार को सलाह, मंदी से निकलने का रास्ता दिखा सकते हैं मनमोहन

Webdunia
गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (12:33 IST)
नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले (INX Media Cases) में गिरफ्तार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम (P. Chidambaram) ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि सिर्फ सिंह ही इस समय देश को आर्थिक मंदी से बाहर निकालने का रास्ता दिखा सकते हैं, इसलिए सरकार को उनकी बातों को सुनना चाहिए।

तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी पोस्ट की। इसमें उन्होंने कहा, डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। आप दीर्घायु हों। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वह मनमोहन सिंह की बातों को सुने।

पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम ने कहा, अगर इस वक्त देश को कोई आर्थिक बदहाली से बाहर निकालने का रास्ता दिखा सकता है तो वह मनमोहन सिंह हैं। उन्होंने कहा, सरकार के रुख में बुनियादी गलती यह है कि उसने आर्थिक मंदी के मुख्य कारण को नहीं समझा है। यह कारण मांग की कमी और नौकरियों, वेतन एवं अवसरों को लेकर निराशा बढ़ना है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments