Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

महरम पर मोदी के दावे पर बवाल, क्या बोले ओवैसी...

Webdunia
मंगलवार, 2 जनवरी 2018 (09:06 IST)
हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री के उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि यह उनकी सरकार है जिसने मुस्लिम महिलाओं के लिए बिना महरम के हज करना संभव बनाया।
 
हैदराबाद के सांसद ने बताया, 'यह नियमन (45 साल से अधिक की मुस्लिम महिलाएं बिना महरम के हज पर जा सकती हैं) सऊदी अधिकारियों ने कई साल पहले ही पारित कर दिया था।'
 
गौरतलब है कि पहले मक्का और मदीना में हज की यात्रा पर जाने के लिए महिलाओं को महरम की जरूरत होती थी। महरम में पति के अलावा परिवार के ऐसे सदस्य शामिल होते हैं जिनसे शादी नहीं हो सकती है।
 
ओवैसी ने कहा कि 45 साल से अधिक की महिलाएं समूहों में हज के लिए जा सकती हैं। मलेशिया, इंडोनेशिया और अरब देशों की महिलाएं हज के लिए जा रही हैं। प्रधानमंत्री हर मुद्दे पर श्रेय लेना चाहते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपने रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ में कहा था कि उनकी सरकार ने उन पाबंदियों को हटा दिया है कि महिला हज जायरीन के साथ कोई पुरुष महरम अवश्य होना चाहिए। इसके बाद सैकड़ों महिलाओं ने अकेले हज यात्रा करने के लिए आवेदन किया है।
 
ओवैसी ने कहा, 'अल्लाह की करम से ताजमहल और चारमीनार पहले से बने हुए हैं, अन्यथा वह (मोदी) दावा करेंगे कि उन्होंने ही इन्हें बनाया है।' (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : अजित पवार की चेतावनी, जो गलती मैंने की, वही शरद पवार कर रहे हैं

अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली

Maharashtra Election : एक सीट का पंगा, संजय राउत ने कांग्रेस को दी गठबंधन तोड़ने की चेतावनी

Maharashtra Election: महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP की तीसरी लिस्ट जारी, 25 उम्मीदवारों को दिया टिकट

प्रियंका ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- संविधान को कर रहे हैं कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Assembly Polls : BJP की शायना एनसी को एकनाथ शिंदे ने दिया टिकट, शिवसेना ने जारी की 15 उम्मीदवारों की लिस्ट

Chhattisgarh : मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद संक्रमण, 13 मरीजों को अस्‍पताल में कराया भर्ती, डॉक्टर समेत 3 सस्‍पैंड

छत्तीसगढ़ : CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक, मंत्रिमंडल ने लिए कई महत्‍वपूर्ण निर्णय

ब्रिक्स प्लस सिटी फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, CM मोहन यादव ने दी बधाई

धनतेरस से एकादशी तक हाथ ठेला वालों से बाजार शुल्क न लिया जाए : मुख्यमंत्री मोहन यादव

આગળનો લેખ
Show comments