Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

असदुद्दीन ओवैसी ने PM Modi से पूछे 11 तीखे सवाल, मोनू मानेसर को बताया मोनू डार्लिंग

Webdunia
शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 (13:39 IST)
No Confidence Motion : अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर 11 प्रश्नों के जरिए तीखे प्रहार किए हैं। उन्होंने अपने भाषण में नूंह हिंसा, UCC, हिजाब, मणिपुर समेत कई मुद्दों का जिक्र किया। ओवैसी ने कहा कि मैं मोदी सरकार के विरोध में 11 पॉइंट सामने रखना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं पीएम से जानना चाहता हूं कि कहां गया इस हुकूमत का जमीर। जानिए क्या बोले ओवैसी...
 
1. नूंह में 750 इमारतों को बिना नियमों का पालन किए गिरा दिया गया क्योंकि वे मुसलमान थे। पूरे अवैध थे इसीलिए हाई कोर्ट ने कहा कि ये एथनिक क्लींजिंग है। 
2. दूसरी बात, इस मुल्क में नफरत का माहौल मुसलमानों के खिलाफ पैदा किया गया। ये 9 साल का इनका कारनामा है।
3. मणिपुर के लिए कहां गया आपका जमीर, जब वहां महिलाओं से दुर्व्यवहार हो रहा है। आप सीएम को नहीं हटाना चाहते क्योंकि वह कोऑपरेट कर रहे हैं। हरियाणा और मणिपुर के सीएम के लिए किसी शायर ने लिखा है, 'कुर्सी है तुम्हारी जनाजा तो नहीं, कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते।' आपका जमीर उन ताबूतों में कहां खो गया, जहां 50 हजार लोग बेघर हो गए।
4.  मैं पूछना चाहता हूं कि बिलकिस बानो इस देश की बेटी है या नहीं। जिस बिलकिस बानो का 11 लोगों ने रेप किया, उसकी मां का रेप किया, कत्ल भी किया। आपने उनके गुनहगारों को रिहा कर दिया। 
5.  क्या आज चीन हमारी जमीन पर नहीं बैठा है। क्या आप चीन से बात कर डिसएंगेजमेंट नहीं कर रहे हैं? पीएम ने जिनपिंग को अहमदाबाद में बुलाकर झूला झुलाया, चेन्नई में बुलाया था। क्या हुआ उसका नतीजा क्या निकला।
6.  इस देश में महंगाई, बेरोजगारी काफी ज्यादा है। महिलाओं में एनीमिया काफी ज्यादा है।
7.  कुलभूषण जाधव पाकिस्तान में हैं, आप क्यों भूल गए। देश में क्यों नहीं लाते। कतर में 8 नेवी अधिकारी एक साल से जेल में हैं आप नहीं ला सके।
8.  1991 का प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट संसद में पास किया गया था कि तारीख के जख्मों को नहीं कुरेदा जाएगा। आप कुरेद रहे हैं। मैं आपको चेतावनी दे रहा हूं... सुप्रीम कोर्ट में जवाब दीजिए कि इस एक्ट पर सरकार कायम रहेगी।
9.  एक मुल्क में एक मजहब, एक कल्चर, एक जबान ये तो तानाशाहों का फॉर्म्युला है। यहां बेशुमार जबानें बोली जाती हैं।
10. अल्पसंख्यकों का बजट 50 फीसदी कम कर दिया गया। पसमांदा मुसलमान से प्रधानमंत्री को बड़ी मुहब्बत है। आपका एक मुसलमान मिनिस्टर नहीं है। जो गौरक्षक है, जिसका नाम मोनू है, वो आपके लिए मोनू डार्लिंग बन गया है, उसे कहें क्विट इंडिया। 
11. आप तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। हिंदुओं में हथियार बांट रहे हैं। यह देश के लिए खतरनाक है। आप जो सियासत कर रहे हैं इससे देश को नुकसान होगा। क्या देश बड़ा है या हिंदुत्व?
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments