Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्‍मदिन, 54 भाजपा सांसदों को भेंट कीं संविधान की प्रतियां

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 जून 2024 (01:02 IST)
Congress celebrated Rahul Gandhi's birthday : कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और पार्टी के अन्य नेताओं ने बुधवार को राहुल गांधी के 54वें जन्मदिन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित 54 भाजपा सांसदों को एक पत्र के साथ संविधान की प्रतियां भेंट कीं।
 
पत्र में लिखा है, देश और दिल्ली की जनता ने संविधान का सम्मान करते हुए आपको संसद में भेजा है। दिल्ली समेत देश की जनता आपसे अपील करती है कि आप संविधान की रक्षा के लिए समय-समय पर संसद के अंदर अपनी आवाज बुलंद करें। यादव ने एक बयान में कहा कि संविधान की प्रतियां कांग्रेस के पूर्व सांसदों और विधायकों द्वारा भाजपा सांसदों को भेंट की गईं।
<

बाबा साहेब का संविधान
देश का अभिमान

देश की आवाज, जननायक श्री @RahulGandhi जी ने संविधान के संरक्षण के लिए सतत संर्घष किए हैं।

आज श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री @devendrayadvinc जी और अन्य कार्यकर्ताओं ने पूर्व लोकसभा… pic.twitter.com/0WZzk7Fapx

— Delhi Congress (@INCDelhi) June 19, 2024 >
बयान के अनुसार, पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में पौधे भी लगाए। यादव ने कहा कि पौधे लगाने का उद्देश्य शहर का हरित क्षेत्र बढ़ाना तथा भूजल स्तर ऊपर उठाना है।
ALSO READ: देश की राजनीति में ताकतवर नेता बनकर उभरे हैं 54 साल के राहुल गांधी
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी हरियाली के खत्म होने की स्पष्ट चेतावनी है और पौधारोपण दिल्ली के लोगों की ओर से राहुल गांधी को दिया जाने वाला सबसे अच्छा उपहार है, जो देश के लोगों के हितों की रक्षा के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

बांद्रा में भगदड़ पर भड़के संजय राउत, रेल मंत्री को बताया हादसे का जिम्मेदार

बरेली में 4 वर्ष की बच्‍ची की हत्या, ताई और तांत्रिक गिरफ्तार

श्रीश्री रविशंकर को फीजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

આગળનો લેખ
Show comments