Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

J&K में टूरिस्ट और श्रद्धालुओं की बहार, बन र‍हा है नया रिकॉर्ड

सुरेश एस डुग्गर
रविवार, 5 मार्च 2023 (20:17 IST)
जम्मू। कश्मीर में बसंत बहार के आने से पहले ही टूरिस्टों की बहार आ चुकी है। वैष्णोदेवी के तीर्थस्थल पर आने वाले भी नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। यह बात अलग है कि तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही अगर वैष्णोदेवी आने वालों का आंकड़ा ढलान पर आने लगा था तो कश्मीर में आंकड़ों का ग्राफ ऊपर जाने लगा था।

इस साल सिर्फ फरवरी महीने में ही कश्मीर में आकर रंगीन वादियों में खो जाने वालों की संख्या टूरिज्म से जुड़े लोगों के लिए उत्साहजनक रही है। कश्मीर के पर्यटन विभाग के निदेशक फजलुल हफीज इसकी पुष्टि करते हुए खुशी प्रकट करते हैं कि पहली बार फरवरी महीने में यह आंकड़ा एक लाख को पार कर गया।

अभी तक यही होता था कि जनवरी के बाद कश्मीर और वैष्णोदेवी में आने वालों की संख्या कम होती जाती थी। इसके लिए कई कारण जिम्मेदार होते थे। सबसे बड़ा कारण छात्रों की परीक्षा का समय होने के कारण ऐसा होता था। पर इस साल की शुरूआत के साथ ही जो नया ट्रेंड देखने को मिला है वह चौंकाने वाला है।

हफीज के बकौल, जनवरी में भी कश्मीर आने वालों ने नया रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि वे जनवरी महीने की संख्या मुहैया करवाने की स्थिति में नहीं थे पर कहते हैं कि अब साइंटिफिक तरीके से इन आंकड़ों को एकत्र किया जा रहा है ताकि यह भी पता लगाया जा सके कि किस उम्र के पर्यटक को कौनसा इलाका ज्यादा पसंद आया, ताकि उसी के मुताबिक वहां सुविधाएं और बढ़ाई जा सकें। यह भी सच है कि वैष्णोदेवी आने वाले श्रद्धालुओं ने भी इस बार नया रिकॉर्ड बनाया है।

पिछले साल के मुकाबले इस साल जनवरी व फरवरी में 1.39 लाख श्रद्धालु ज्यादा आए। पिछले साल दोनों महीनों में आने वालों की संख्या 7.99 लाख थी तो इस बार यह बढ़कर 9.38 लाख तक पहुंच गई है। इस साल जनवरी में 5.24 लाख श्रद्धालु आए, जो पिछले साल के जनवरी महीने से 85 हजार ज्यादा थे तो इसी तरह फरवरी में आने वालों की संख्या 4.14 लाख थी जो पिछले साल की बनिस्बत 53 हजार अधिक है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments