Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NRC कॉर्डिनेटर प्रतीक हजेला का तबादला

Webdunia
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 (11:24 IST)
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को असम नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) के समन्वयक प्रतीक हजेला को मध्यप्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर भेजने का आदेश दिया है। हालांकि अदालत ने यह नहीं बताया कि हजेला का तबादला क्यों किया गया है।
 
शीर्ष अदालत ने प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी करने के लिए केंद्र सरकार को सात दिन का समय दिया है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबडे और जस्टिस नरीमन की पीठ ने यह आदेश जारी किया है।

ALSO READ: असम में NRC पर बवाल, मु‍श्किल में फंसे कॉर्डिनेटर प्रतीक हजेला
कौन हैं प्रतीक हजेला : 48 साल के प्रतीक हजेला 1995 बैच के एक IAS अफसर हैं और मूल रूप से मध्यप्रदेश के भोपाल के रहने वाले हैं। वह असम-मेघालय कैडर के अधिकारी हैं। उन्होंने आइआइटी दिल्ली से 1992 में इलेक्ट्रानिक्स में बी-टेक किया है। असम में उन्होंने गृह आयुक्त के रूप में काम किया। उन्होंने स्पेशल कमिश्नर नियुक्त कर इमरजेंसी ऑपरेशन की ड्यूटी पर तैनात किया गया। बेहद पारदर्शी ढंग से 5000 सिपाहियों की भर्ती के लिए उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान भी मिला। UPA-2 के दौरान 5 सितंबर, 2013 को उन्हें एनआरसी अपडेटिंग का प्रभार दिया गया था।

ALSO READ: असम के NRC पर आंखें खोल देने वाली 5 बड़ी खबरें
हजेला पर लगे हैं यह आरोप : राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) असम के समन्‍वयक प्रतीक हजेला (Prateek Hajela) के खिलाफ पुलिस ने 2 एफआईआर दर्ज की हैं। हजेला पर एनआरसी की अंतिम सूची में विसंगति करने का आरोप लगाया गया है। इससे पहले असम भाजपा के कई नेता भी एनआरसी मामले पर अपनी असहमति जता चुके हैं।
 
असम के मंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा का कहना है कि 1971 से पहले बांग्लादेश से शरणार्थियों के रूप में आए कई भारतीय नागरिकों के नाम एनआरसी में शामिल नहीं किए गए हैं, क्योंकि अधिकारियों ने शरणार्थी प्रमाण पत्र लेने से इनकार कर दिया था।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments