Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अब ऑनलाइन न्यूज पोर्टल भी सूचना प्रसारण मंत्रालय के दायरे में

अब ऑनलाइन न्यूज पोर्टल भी सूचना प्रसारण मंत्रालय के दायरे में
, बुधवार, 11 नवंबर 2020 (12:56 IST)
नई दिल्ली। समाचार-पत्र और पत्रिकाओं की तरह अब ऑनलाइन न्यूज पोर्टल्स भी सूचना प्रसारण मंत्रालय के दायरे में आएंगे। इस बाबत राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से एक नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। 
 
दरअसल, न्यूज पोर्टल और ऑनलाइन मीडिया को रेग्युलेट करने के लिए सरकार ने 10 सदस्यीय समिति का गठन किया था। इस समिति में सूचना व प्रसारण, कानून, गृह, आईटी मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रियल पॉलिसी और प्रमोशन के सचिवों को शामिल किया गया था। इसके अलावा प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन और इंडियन ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया था। 
 
webdunia
इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। केंद्र सरकार ने इसके पहले सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि ऑनलाइन माध्यमों का रेग्युलेशन टीवी से ज्यादा जरूरी है।
 
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि न्यूज पोर्टल्स का रजिस्ट्रेशन भी समाचार-प‍त्र और पत्रिकाओं की तरह होगा या न्यूज पोर्टल्स के कुछ अलग नियम बनाए जाएंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Fact Check: क्या पीएम मोदी ने गिरिराज सिंह को बिहार का मुख्यमंत्री चुना? जानिए वायरल लेटर का सच